जयपुर। बाॅलिबुड के वर्सेटाइल एक्टर के रूप में पहचाने बनाने वाले सिंगर, अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म अगले महिने रिलीज होने जा रही है। खुराना की आगामी फिल्म डॉक्टर जी है जो कि एक मेडिकल कैंपस कॉमेडी.ड्रामा है। इस फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आयुष्मान खुराना इस फिल्म में एक मेडिकल छात्र का रोल निभा रहे हैं। खुराना को इस फिल्म में एक पुरुष को स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में दिखया गया है। खुरना ने पहला पोस्टर साझा किया है।
डॉक्टर जी के स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में डॉ. फातिमा सिद्दीकी के रूप में रकुल प्रीत सिंह और डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव के रूप में शेफाली शाह और आयुष्मान की मां की प्रमुख भूमिका में शीबा चड्ढा नजर आने वाली हैं। आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर जी का पोस्टर शेयर किया और लिखा, जिंदगी है मेरी फुल ऑफ गुगली चाहिये था ऑथोर्पेडिक्स पर बन गया डॉक्टरजी तैयार हो जाओ डॉक्टरजी 14 अक्टूबर 2022 से सिनेमाघरों में आपकी देखभाल करेंगी। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि आयुष्मान खुराना को एक अभिनेता के रूप में विक्की डाॅनर फिल्म ने पहचान दिलाई। इसके बाद आर्टिकल 15 में उनकी एक्टिंग की खूब सरहाना की गई थी।