आयुष्मान खुराना की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर मूवी 'अनेक' 27 मई को रिलीज होगी

जयपुर। बॉलिवुड वर्सेटाइल एक्टर आयुष्मान खुराना की आगमी राजनीति पर आधारित थ्रिलर मूवी अनेक 27 मई को रिलीज होने वाली है। इस ​फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा हैं। इससे पहले भी अनुभव सिन्हा और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने 'आर्टिकल 15' हिट फिल्म बनाई थी जिसकी दर्शकों और आलोचकों द्वारा समान रूप से प्रशंसा की गई। इस बार, दोनों एक और जबरदस्त एंटरटेनर 'अनेक' के साथ वापस आ रहे हैं। हाल ही दोनों ने इस फिल्म के अनुभव शेयर किये हैं।
'अनेक', एक भारतीय अंडरकवर अधिकारी (आयुष्मान द्वारा अभिनीत) के बारे में एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म को उत्तर पूर्व में असाधारण स्थानों पर शूट किया गया है। जहां 'आर्टिकल 15' ने उद्योग जगत में हलचल मचा दी, वहीं 'अनेक' ने भी अपने विषय और देश के लिए बड़े बयान के लिए सभी का ध्यान खींचा है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, अनुभव सिन्हा ने साझा किया, “जब मैं आयुष्मान से आर्टिकल 15 से पहले मिला था तो मैं वास्तव में उनके पास एक ऐसी फिल्म लेकर गया था जो मुझे उनकी दुनिया से ज्यादा लगी। जब हम सामाजिक रूप से प्रासंगिक सामग्री पर चर्चा कर रहे थे, तब मैंने अनुच्छेद 15 का उल्लेख किया। उसने पूछा कि क्या वह इसे पढ़ सकता है … और जैसे ही उसने इसे पढ़ा, तो तुरंत उन्होंने हां कर दीं और इस तहर फिल्म हुई 'आर्टिकल 15' ने मुझे एहसास दिलाया कि आयुष्मान कितने वर्सेटाइल हो सकते हैं। और 'अनेक' के साथ मैं एक कलाकार के रूप में उनकी प्रतिभा का एक और पहलू तलाशने में कामयाब रहा हूं। यह फिल्म हम दोनों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रही है लेकिन एक ऐसी कहानी जिसे हम निश्चित रूप से कहने के योग्य महसूस कर रहे थे।”