बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को कहा अलविदा, 2014 में बीजेपी जॉइन करने का बताया कारण

जयपुर। बीजेपी के नेता और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने अपने राजनैतिज्ञ कैरियर से सन्यास ले लिया है। बीजेपी के पूर्व मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से यह घोषणा की और साथ ही उन्होंने 2014 में राजनीति में आने का कारण बताया। राजनीति में आने से पहले बाबुल सुप्रियो एक गायक थे। और उनके करोड़ो फैन थे। उनकी राजनैतिक पारी सात साल की रही।
सुप्रियो ने बताया कि उन्होंने यह फैसला अचानक से नहीं लिया है। इस फैसले के बारे में वे पहले ही ​बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह को बता चुके हैं।

अपने राजनैतिक कैरियर को अलविदा कहने के साथ साथ उन्होंने यह भी बताया कि वे क्यों 2014 में राजनी​ति में आये। सुप्रियो ने बताया कि वे बाबा रामदेव के कहने पर बीजेपी पार्टी में आये। सुप्रियो ने बताया कि एक बार बाबा रामदेव से विमान में उनकी मुलाकात हुई। उस समय बाबा रामदेव ने उन्हें पार्टी जॉइन करने के लिये कहा। बाबा रामदेव ने कहा ​कि बीजेपी में इतने दिग्गज नेता होते भी बंगाल में एक भी सीट बीजेपी नहीं जीत सकती। बाबा से उनकी बात बहुत कम हुई, लेकिन इस मुलाकात में उन्होंने ये जान लिया कि बीजेपी बंगाल को इतनी गंभीरता से ले रही है फिर भी एक भी सीट जीतने की उम्मीद नहीं है। सुप्रियो ने कहा कि उस समय मैने विचार किया पूरा बंगाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी बाजपेयी का इनता सम्मान करता है ​तो बीजेपी को एक भी सीट देने से बंगाल ​क्यों कतरायेगा। तो उसी समय मैने एक बंगाली के रूप में चुनौती स्वीकार की।