बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण कुमार शास्त्री ने सेन समाज के बारे में व्यंग पूर्वक टिप्पणी को लेकर समाज बंधुओं द्वारा कोटा जिला कलेक्टर को ज्ञापन

कथा वाचक के खिलाफ सेन समाज द्वारा ज्ञापन।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा। कुछ दिन पूर्व बागेश्वर धाम निवासी धीरेंद्र कृष्ण कुमार शास्त्री द्वारा एक कथा में सेन समाज के बारे में व्यंग पूर्वक टिप्पणी की गई जिससे संपूर्ण सेन समाज में रोष व्यापक है, आज इस विषय को उठाते हुए समाज बंधुओं द्वारा कोटा जिला कलेक्टर को राष्ट्रीय नाई महासभा कोटा एवं सेन समाज द्वारा ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराई गई। सेन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को वायरल हो रहा वीडियो दिखाया गया जिस पर जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए उक्त शास्त्री पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन सेन,प्रदेश सचिव जितेंद्र सेन, राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष अमित सेन मोखमपुरा, प्रधान महासचिव राजकुमार सेन, नदीपार सेन समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र सेन, उपाध्यक्ष रवि कुमार सेन, जोगेंद्र बीरवाल जोन्टी, सुनील सेन आदि समाज बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।