सैकड़ो समर्थकों के साथ बैरवा आज करेंगे नामांकन दाखिल
बारां- अटरू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी बैरवा एवं भाजपा कार्यकर्त्ता बारां नगर के आराध्य देव श्रीकल्याणराय जी महाराज "श्रीजी" का पूजन अर्चन करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख सचिन सनाढ्य व सहसंयोजक योगेश राजौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन भरने से पूर्व कार्यकर्त्ता प्रातः 10 बजें श्रीजी मंदिर में एकत्र होकर विधिवत पूजन करेंगे तत्पश्चात रैली के रूप में प्रताप चौक होते हुए निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा सहित वरिष्ठ नेता उनके साथ रहेंगे। रविवार को शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा कार्यकर्त्ता राधेश्याम बैरवा के नाम की घोषणा के बाद भाजपा नेता हेमराज मीणा, नंदलाल सुमन, चंद्रप्रकाश विजय, प्रेमनारायण सोनी, यशभानु जैन, नरेश सिकरवार, राजेन्द्र नागर, रामस्वरूप यादव, हरगोविंद जैन, ब्रह्मानन्द शर्मा, राकेश जैन, सुरेन्द्र गालव, राजेन्द्र शर्मा, ललित मीणा, रामपाल मेघवाल, सारिका सिंह, ओम सुमन, जयेश गालव, प्रशान्त विजयवर्गीय, मनीष लश्करी, मोरध्वज मीणा, अविनाश खंडेलवाल, मुकेश केरवालिया, हरिराम गुर्जर, रोहित नागर, हरीश वैष्णव, बद्रीप्रसाद मेघवाल, जितेन्द्र सिंह, दिलीप शाक्यवाल, आशीष शर्मा, निशान्त तिवारी, भानुप्रताप सिंह, देवेन्द्र जस्सू, रितेश पंजाबी, योगेश गौत्तम, सुनील यादव, धर्मेन्द्र भार्गव, जगदीश नरवाल, ईश्वर नागर, निकलेश शर्मा, हरिशंकर यादव, आशीष सोनी, चेतन भारती, नमन शर्मा, भगवती बैरवा सहित जिलेभर के कार्यकर्त्ताओं ने हर्ष जताकर उन्हें बधाईयां प्रेषित की।