बैरवा नवयुवक विकास समिति ने मकर संक्रांति पर किए सेवा कार्य, भगवा ध्वज बांटने का लिया संकल्प
कोटा 15 जनवरी। मकर संक्रांति के पर्व पर दान पुण्य को देने को प्रोत्साहित करते हुए बैरवा नवयुवक विकास समिति ने कर्णेश्वर महादेव परिसर में सेवा कार्य और श्रम दान किया। समिति के अध्यक्ष राधेश्याम नकवाल ने बताया कि बैरवा नवयुवकों ने नववर्ष के अवसर पर प्रत्येक भारतीय पर्व पर एक अभियान के रूप में सेवा कार्य करने का संकल्प लिया था और उसी विचारधारा को आगे बड़ाते हुए मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समाज के युवाओं ने कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वानरों को केले और गौ माता को चारा खिलाया साथ ही मंदिर परिसर में साफ सफाई और पौधारोपण किया।
समिति के जिला मंत्री मोरपाल बैरवा और बाबूलाल बैरवा ने बताया कि समाजसेवा के प्रति युवाओं में बहुत जोश है और बाबा साहब अम्बेडकर ने शिक्षा प्राप्ति को सबसे बड़ी पूजा कहा था इसलिए मंदिर परिसर की साफ सफाई के साथ ही युवाओं ने समाज में व्याप्त कुरुतियो को भी साफ करने और पौधारोपण कर निर्धन छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया। अध्यक्ष राधे श्याम नकवल ने सभी युवाओं का धन्यवाद देते हुए बताया कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी को युवाओं द्वारा विशेष अभियान चलाकर समाज के सभी बंधुओ के घरों पर भगवा ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।इस अवसर पर उपाध्यक्ष रामचरण बैरवा, सचिव मुकेश बैरवा,कोषाध्यक्ष प्रेम बैरवा, भंवरलाल बैरवा,रामहेत बैरवा,दुलीचंद बैरवा,सूरजमल बैरवा,फूलचंद बैरवा,बाबूलाल बैरवा,रमेश बैरवा आदि उपस्थित रहे।