Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ मंहगा, खरीदने के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

जयपुर। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल डीजल की बढती कीमतों से परेशान होकर लोगों ने अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रूख मोड लिया है। और यही कारण है कि अब ईवी मंहगे होते जा रहे हैं। इसी कडी में अब बजाज ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर कीमतें भी बढा दी हैं। कंपनी ने इस महीने इसकी कीमत में करीब 13,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। बता दें कि बजाज ने 2019 में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को भारतीय बाजर में पेश किया था। चेतक ने बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया और लॉन्च से लेकर अब तक 14,000 यूनिट बिक चुकी हैं। चेतक की बढ़ती डिमांड को देखकर कंपनी ने इसकी कीमतों में बढोत्तरी की है।

बता दें कि डिमांड पूरी करने के लिए पिछले महीने ही बजाज ने पुणे में अकुर्दी में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए एक नया संयंत्र लॉन्च किया। इस महीने की शुरुआत में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,41,440 रुपये थी। जिसे अब बढ़ाकर 1,54,189 रुपये कर दिया गया है।

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की विशेषताएं
आइये चेतक स्कूटर के की विशेषताओं के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं। चेतक में पावर के लिए 3 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 3.8 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलती है। यह बैटरी अधिकतम 5.5 पीएस की पावर जेनरेट करता है। बैटरी के एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद ईको मोड में अधिकतम 95 किमी तक चल सकती है। वहीं स्पोर्ट मोड में 85 किमी की चल सकती है। चार्जिंग की बात करें तो चेतक की बैटरी को 5 एम्पियर आउटलेट के माध्यम से बैटरी को 100% तक चार्ज करने में लगभग 5 घंटे लगते हैं। कंपनी बैटरी पर 3 साल या 50,000 किमी की वारंटी दे रही है।

,
इसके इलेक्ट्रिकल्स को IP67 रेटिंग दी गई है। स्कूटर में ऑल-एलईडी लाइट्स (हेडलैम्प्स, डीआरएल, टर्न इंडिकेटर्स, टेललाइट्स), फ्रंट डिस्क ब्रेक्स और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ) के साथ रीजनरेटिव ब्रेकिंग भी मिलती है।