दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के जश्न पर रोक, बढ़ते ओमाइक्रोन की वजह से लिया ​फैसला

जयुपर। राष्ट्रीय राजधानी में ओमाइक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, दिल्ली सरकार ने ओमीक्राने के बढ़ते प्रभाव को देखकर क्रिसमस और नए साल पर जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के एक आदेश के अनुसार, सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य समारोहों पर रोक लगा दी गई है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को कड़े निर्देंश
राजधानी में लगाये गये प्रतिबंधों का पूरी तरह से पालन हो इसके लिए जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन तंत्र को कड़ा करने का निर्देश दिया गया है कि लोग सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करें और मास्क पहनें। साथ ही जिला अधिकारियों को प्रतिदिन रिपोर्ट देने को कहा गया है।
बिना मास्क के नहीं होगी एंट्री
सरकार ने बाजार व्यापार संघों को भी निर्देशित किया गया है कि वे बिना मास्क के ग्राहकों को प्रवेश न दें। डीडीएमए ने जिलाधिकारियों (डीएम) को क्रिसमस और नये वर्ष से पहले संभावित कोविड सुपरस्प्रेडर क्षेत्रों की पहचान करने का आदेश दिया।

डीडीएमए ने आदेश में कहा, “सभी जिला मजिस्ट्रेट अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पूरे क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण करेंगे और उन इलाकों, कॉलोनियों के बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की पहचान करेंगे, जिनमें कोरोनावायरस और इसके ओमिक्रॉन संस्करण के सुपरस्प्रेडर बनने की क्षमता है।”

दिल्ली में अब तक 57 ओमाइक्रोन मामले दर्ज किए गए हैं, जो भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक हैं। भारत में कोविड के अत्यधिक संक्रामक तनाव के कुल 213 मामलों का पता चला है।