बारां जन शिकायतों के निस्तारण में अव्वल- जिला कलक्टर


बारां जन शिकायतों के निस्तारण में अव्वल- जिला कलक्टर

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बारां कोटा संभाग

बारां, 26 दिसम्बर। जिला कलक्टर नरेंद्र गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि बारां जिला राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में प्रथम पायदान पर आ गया है। कलक्टर ने यह बात मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित आवश्यक सेवाओं संबंधी साप्ताहिक बैठक के दौरान कही।
  जिला कलक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जन सुनवाई के मामलों में इसी प्रकार की गति को बनाए रखना है एवं किसी भी शिकायत के निवारण के लिए 3 दिन का टारगेट लेते हुए निस्तारण करें। सीएमओ एवं जनसुनाई संबंधी प्रकरणों के लंबित मामलों को तेजी से निपटारे के आदेश भी दिए ताकि परिवादी को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। जिला कलक्टर ने बैठक में आवश्यक सेवाओं जैसे पेयजल, मौसमी बीमारी, कुपोषण निवारण, बिजली एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभागों के कार्यां की प्रगति की समीक्षा करते हुए उक्त कार्य तय समयावधि में पूर्ण किए जाने संबंधी आवश्यक निर्देश प्रदान किए, साथ ही फ्लैगशिप कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की एवं शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिले में सैंपलिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए। बैठक में एडीएम एसएन आमेटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।