लॉन्च से पहले कंपनी ने सबूत के साथ OnePlus 10T के कैमरा फीचर्स का किया खुलासा

जयपुर। चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस अपने नये स्मार्टफोन OnePlus 10T को 3 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। कंपनी लॉन्च से पहले इस फोन का प्रचार करने के लिए फीचर्स का धीरे धीरे खुलासा कर रही है। OnePlus ने अब OnePlus 10T के कैमरा फीचर्स का खुलासा किया है। साथ ही कंपनी ने वनप्सल 10T स्मार्टफोन के कैमरे ली गई कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
वनप्लस का दावा है कि इससे कंपनी फोन की कीमत के अनुसार उसमें एक शानदार अनुभव देने वाला कैमरा लगायेगी। कंपनी ने कहा कि OnePlus 10T को "महान इमेजिंग क्षमताओं के साथ एक फ्लैगशिप फोन" के रूप में तैनात किया गया है।

वनप्लस 10T ट्रिपल कैमरा
OnePlus 10T के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलेगा। जिसमें पहला कैमरा 50 एमपी सोनी आईएमएक्स766 सेंसर होगा। इस कैमरे में ऑप्टिकल (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक (EIS) स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं। सेंसर 10-बिट कलर में कैप्चर को सपोर्ट करेगा।
50-मेगापिक्सेल इकाई के साथ दूसरा कैमरा लेंस एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जिसमें 119.9-डिग्री क्षेत्र और एक मैक्रो लेंस है। कंपनी ने इन दोनों लेंसों के बारे में ज्यादा बात नहीं की। नया OnePlus 10T कैमरा OnePlus के नए इमेज क्लैरिटी इंजन (ICE) को सपोर्ट करेगा, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह एक अपडेटेड एल्गोरिथम के साथ जोडा गया है जो डिवाइस को तेजी से और अधिक स्तर के विवरण के साथ तस्वीरें लेने में सक्षम बनाता है।

वहीं ब्लॉग में फोन के कम्प्रेस्ड कैमरा फीचर के बारे में जिक्र किया गया है बताता है कि जब आप OnePlus 10T के कैमरा फोटो क्लिक करते हैं तो यह एक साथ लगभग 10 तस्वीर लेता है और आपको उनमें चुन के एक सर्वश्रेष्ठ तस्वीर बताता है।