बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर सीट से बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल और ममता बनर्जी में होगी टक्कर

जयपुर। बंगाल में भवानीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है। बंगाल में उपचुनाव 30 सितंबर को होने वाला है। बता दें कि इससे पहले मुख्य विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी से हार गई थीं। वहीं, प्रियंका टिबरेवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार हैं जिन्होंने अप्रैल-मई में बंगाल का चुनाव लड़ा था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी से हार गई थीं। बाबुल सुप्रियो के कहने पर प्रियंका टिबरेवाल 2014 में बीजेपी में शामिल हुईं थीं

मुख्यमंत्री बने रहने के लिए चुनाव जीतना जरूरी
चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और अब इस पद पर बने रहने के लिए उन्हें ये चुनाव जीतना जरूरी है। संविधान के अनुसार किसी मुख्यमंत्री बनने के लिए विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है और फिर भी कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री पद ग्रहण करता है तो उसे पद पर बने रहने के लिए छ: महिने के अंदर विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी है।
बंगाल की भवानीपुर सीट से से ममता बनर्जी के विधायक शोभंडेब चट्टोपाध्याय ने बनर्जी को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के लिए इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।

चुनाव आयोग ने कहा है कि संवैधानिक आवश्यकता और पश्चिम बंगाल राज्य के विशेष अनुरोध पर विचार करते हुए, भवानीपुर के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। आयोग द्वारा COVID से बचाव के लिए अत्यधिक सावधानी के रूप में बहुत सख्त मानदंड बनाए गए हैं।