बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मोबाईल प्रदर्षनी जागरूकता रथ को किया रवाना

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां |

जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना के तहत जिला कलक्टेªट परिसर से मोबाईल प्रदर्षनी जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सहायक निदेषक महिला अधिकारिता विभाग रवि मित्तल ने बताया कि मोबाईल प्रदर्षनी जागरूकता रथ जिले के सभी ब्लाॅक की चयनित 15-15 ग्राम पंचायतों में जाएंगे। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजकीय विद्यालयों में जागरूकता प्रदर्षनी का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय की बालिकाओं एवं बालकों के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से बालिका षिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, घरेलू हिंसा, बाल यौन शोषण जैसे संवेदनषील विषयांे पर लघु फिल्मांे का प्रदर्षन किया जाएगा। इसी क्रम में विद्यालय की बालिकाओं के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गये 5 प्रकार के पंपलेट वितरण किया जाएगा जिससे बालिकाओं को विभागीय योजनाओं एवं महिलाआंे से संबंधित कानूनांे केे संबंध में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। प्रदर्षनी कार्यक्रम 16 फरवरी से 23 फरवरी को अंता, मांगरोल, बारां में आयोजित किया जाएगा। 24 फरवरी से 5 मार्च के मध्य अटरू, छबडा, छीपाबडौद में, 7 मार्च से 14 मार्च के मध्य किषनगंज, शाहबाद में आयोजित किया जाएगा।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना |