भारी विरोध के बीच सिद्धू मूसे वाला के परिजनों से​ मिलने पहुंचे भगवंत मान, मां ने ​कहा- अब भर लो अपना खजाना

जयपुर। पंजाबी गायक की गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को सिद्धू मूस वाला के परिवार से मिले। पंजाब के मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए मूसा गांव पहुंचे। मूस वाला के आवास के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।

सिक्योरिटी हटाने पर घिरी सरकार
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में वाआईपी सुरक्षा हटाने के बाद से पंजाब सरकार को विपक्षी दलों ने जमकर निशाना साधा। पंजाब की आप सरकार को मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मूस वाला के परिवार ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उनकी मां चरण कौर ने कहा, "हमारे बेटे के साथ चार लोगों की (तैनाती) से क्या फर्क पड़ा? क्या अब तुम्हारा खजाना भर जाएगा? अपना खजाना भर दो।"

गौरतलब है कि सिद्धू मूस वाला की पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके साथ जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए। वहीं, आप के कुछ नेताओं ने सवाल किया है कि मूसे वाला की सुरक्षा में दो गार्ड तैनात थे लेकिन फिर भी वे बिना बुलेटप्रुफ वाली गाडी में बिना गार्ड के साथ क्यों निकले थे। बता दें कि मान की यात्रा पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है।