भगवंत मान का खुला संदेश, अब भ्रष्ट सरकारी कर्मचरियों की खैर नहीं

जयपुर। भगवंत मान ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री रूप में शपथ लेते ही एक्शन के मूड में आ गये हैं। शपथ लेने के बाद भगवंत माने ने कहा कि वे एक भी दिन बर्बाद किये हुए काम करना चाहते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों को खुला संदेश देते हुए कहा है कि, मैं किसी भी सरकारी कर्मचारी को धमकी नहीं दे लेकिन जो भ्रष्टचारी कर्मचारी हैं उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।
आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने आज एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, 23 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की पुण्यतिथि पर हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। और भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर मेरा निजी नंबर होगा..अगर कोई रिश्वत मांगता है तो उस नंबर पर ऑडियो और वीडियो भेजें।"

भगवंत मान का ट्विट
पंजाब मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "मैं किसी सरकारी कर्मचारी को धमकी नहीं दे रहा हूं क्योंकि 99 फीसदी सरकारी कर्मचारी ईमानदार हैं लेकिन 1 फीसदी ऐसे कर्मचारी भ्रष्ट हैं जिन्होंने सिस्टम को खराब कर दिया है। केवल आप ही इस भ्रष्ट व्यवस्था को साफ कर सकती है।"

भगवंत मान ने साफ संदेश दे दिया है कि ऐसे अधिकारी जो भ्रष्ट है उनके खिलाफ कोई भी सबूत मिलता है तो ऐसे अधिकारियों को अनुकरणीय सजा दी जाएगी। 5 फरवरी को, पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने "आप सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार समाप्त करने" का वादा किया था।

आज पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में श्री मान ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से कहा, "भ्रष्ट अधिकारियों के लिए मेरी सरकार में कोई जगह नहीं है और अगर ऐसी कोई शिकायत मेरे संज्ञान में आती है तो ऐसे अधिकारियों से किसी तरह की सहानुभूति की उम्मीद न करें।"