भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया



रक्तदान शिविर में लोगों ने किया रक्तदान, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं शुभचिंतक पहुंचे और सुमन शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें कई लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वाले लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में मालवीय नगर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कालीचरण सराफ भी पहुंचे और सुमन शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं जयपुर शहर भाजपा उपाध्यक्ष ब्रह्माकुमार सैनी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सुमन शर्मा के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रक्तदान शिविर के आयोजन ने जन्मदिन समारोह को सामाजिक सेवा से जोड़ दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि खुशी के अवसर को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जोड़ना समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश है।