भारतीय जनता पार्टी ने जिला प्रभारी दौसा महेन्द्र कसाणा को नियुक्त किया

-कार्यकर्ताओं ने माला, साफा, मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया*

विराटनगर न्यूज - विराटनगर के ग्राम पंचायत गुर्जरपुरा निवासी महेन्द्र कसाणा को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिला प्रभारी दौसा नियुक्त किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया। इससे कार्यकर्ताओं में जोश और ग्रामीण लोगों में खुशी कि लहर दौड़ गई। इस दौरान  महेन्द्र कसाणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर, विधायक कुलदीप धनकड़ को बहुत-बहुत धन्यवाद दी। उन्होंने कहा कि जो आज मुझे दौसा जिले का प्रभारी नियुक्त किया, मेरा भारतीय जनता पार्टी और 36 कौम का विश्वास है। सबके साथ मिलकर विकास में सहयोग करूंगा, किसी भी समाज के साथ भेदभाव नहीं करूंगा। इस मौके पर महेश, मदन गुर्जर, लालू यादव, महावीर, मेघराज, रामकरण, विक्रम, कमलेश, मुकेश सुरेश ने बधाई दी।