वार्षिकोत्सव एवं पूर्व छात्र परिषद् सम्मान समारोह में अतिथियों का माला व साफा बांधकर किया सम्मान किया
विराटनगर न्यूज - विराटनगर के गाँव बागावास चौरासी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप धनकड़ थे। इस दौरान विधायक ने सरस्वती की विधि विधान से पूजा - अर्चना कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा निजी संस्थाओं को आगे बढ़कर सार्वजनिक एवं, सरकारी, संस्थानों में हिस्सा लेकर जनहित कार्य करने में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई दुसरा धर्म नहीं है।
विकास कार्य में भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा की स्कूल स्टाफ, भामाशाह द्धारा दिए गए मान सम्मान की जिम्मेदारी निष्ठा से करूंगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व सरपंच भौरीलाल प्रजापत, साधुराम मीणा जिला कोषाध्यक्ष, हुकम सिंह मीणा, राजू मीणा, गब्दुराम मीणा, जगदीश मीणा बाबा, पुखराज बुनकर प्रधानाध्यापक, मनोज मीणा युवा नेता, सुरेश भुरान, उमरावलाल बुनकर, मुकेश कुमार शर्मा, लक्ष्यण धानका पुर्व फौजी, बलराम मीणा, उमराव धानका पुर्व वार्ड पंच, जयराम बुनकर, औमप्रकाश मीणा, गणपतलाल छावडी, किशन प्रजापत, प्रभु दयाल बडबड़वाल, बंशीधर मीणा, छाजुराम मीणा, संजय प्रजापत, रामेश्वर कुमार, भागीरथ कुम्हार सहित कई लोग मौजूद रहे।