वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित
-विकास में कोई कमी नही आयेगी : विधायक कुलदीप धनकड़
विराटनगर न्यूज - विराटनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवानपुरा में वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप धनकड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। विधायक ने सरस्वती मां की विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद वार्षिकोत्सव छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि निजी संस्थाओं को आगे बढ़कर सार्वजनिक एवं सरकारी संस्थानों में हिस्सा लेकर जनहित कार्य करने में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई दुसरा धर्म नहीं है।
विकास कार्यों में किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्टाफ व भामाशाहों द्वारा दिए गए मान सम्मान की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट अतिथि जयराम जाट सरपंच, पुर्व सरपंच सीताराम शर्मा, प्राचार्या शीला मीणा, जयसिंह पारीक पूर्व जिला पार्षद, लालचंद शर्मा, जगदीश प्रसाद कुल्हडिया, अर्जुन यादव, निदेशक जे.पी.स्कुल, शंकर जोशी, श्रीराम यादव प्रधानाचार्य, कानाराम बुनकर, सुनीता मीणा, विजय लक्ष्मी यादव, बाबुलाल बुनकर, शिवपाल मीणा, लोकेश कालुसिंह तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।