संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|
भारतीय जनता पार्टी मंडल हिंडोली द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी का 42वा स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।कार्य क्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि इन 42वर्षो के संघर्ष के बाद आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की कांग्रेस की राजस्थान सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है अतः सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करे।कार्यक्रम में पूर्व प. स.सदस्य प्रभुलाल सैन,राजकुमार महेश्वरी,पंकज बरमुंडा,जगदीश जी शर्मा,कैलाशसेन,राम कल्याण मंत्री,पदम जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।