भरतपुर, भारतीय किसान संघ भरतपुर का महा सदस्यता अभियान भरतपुर जिले की समस्त तहसीलों में अध्यक्ष रमनसिंह कसौदा एवं प्रांतीय सदस्य मोहनसिंह सेत की अगुवाई में चलाया जा रहा हैl भारतीय किसान संघ जिला मीडिया प्रभारी इंजीनियर घमंडीसिंह नहारौली ने बताया कि भारतीय किसान संघ का संपूर्ण राजस्थान में राज्य के सभी जिलों में महा सदस्यता अभियान जोर- शोर से मनाया जा रहा है भरतपुर जिले की समस्त तहसीलों में किसान बढ़-चढ़कर इस महा सदस्यता अभियान में शामिल हो रहे हैं गुरुवार को भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष रमन सिंह कसौदा सत्यवीर सिंह जिलेदार की मौजूदगी रारह ताखा शांतरुक कुम्हेर भरतपुर आदि जगहों पर किसानों ने भारतीय किसान संघ की सदस्यता ग्रहण की इसके साथ- साथ भारतीय किसान संघ किसने की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु आगामी हर खेत पानी योजना हेतु ERCP परियोजना डीजल पेट्रोल की रेट यूपी के बराबर इसके साथ-साथ किसानों को 12 घंटे बिजली उपलब्ध हो आदि मुद्दों को आगे उठाया जाएगा भारतीय किसान संघ के महा सदस्यता अभियान में भरतपुर संभाग से एक लाख किसानों को जोड़ा जाएगा जो की 10 फरवरी तक चलेगा l