भरतपुर के अव्यांश सिंह और कार्तिक शर्मा का अंडर- 23 राजस्थान कैंप में चयन
भरतपुर, राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा सीके नायडू ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम बनाने हेतु लगाए जा रहे कैम्प में भरतपुर के राइट हैंड ओपनर बैट्समैन अव्यांश सिंह और राइट हैंड ओपनर बैट्समैन कार्तिक शर्मा का चयन हुआ है । जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि यह कैम्प जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 4 ज 23 नवरी से आयोजित किया जाएगा।

इस कैम्प में पूरे राजस्थान से 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है । अव्यांश सिंह द्वारा पूर्व में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएंओ एवं राजस्थान की सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है एवं अव्यांश सिंह पूर्व में अंडर-14 राजस्थान तथा आरपीएल की टीमो में भी खेल चुके हैं तथा कार्तिक शर्मा पूर्व में अंडर-19 राजस्थान एवं आर पीएल खेल चुके हैं अव्यांश और कार्तिक के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय पर मिठाइयां बांटी गई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया, राजेश शर्मा संयुक्त सचिव राकेश मित्तल कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी सदस्यगण नाहर सिंह, बीनू सिंह, त्रिलोकीनाथ शर्मा, राहुल लोहिया, अवदेश खटाना मंगल सिंह देवेश सिंह एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चिनिया आदि उपस्थित रहे।