जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में अवैध खनन के विरोध में 550 दिन से आंदोलन कर रहे संतों में से एक विजयसदास (65) ने धरनास्थल पर खुद को आग लगा ली। बाबा विजयदास को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
राजस्थान: #राधे__________राधे
— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) July 20, 2022
भरतपुर के डीग में अवैध खनन से नाराज संत बाबा विजय दास ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर, 33 घंटे बाद टावर से उतरे बाबा नारायण दास..!! pic.twitter.com/U6NiEZltmm
दरअलस भरतपुर के डीग में उन पहाडों का अवैध खनन किया जा रहा हैं जहां संत रहते हैं। इसी के कारण नाराज संत लगभीग 550 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के बावजूद भी अवैध खनन नहीं रूक रहा था। जिसके बाद नारायण दास एक टावर पर चढ गये। 33 घंटे के बाद बाबा नारायण दास टावर से नीचे उतरे। वहीं, नाराज संत बाबा विजय दास ने धरनास्थल पर पुलिसकर्मियों के सामने खुद को आग लगा ली। बाबा विजयदास की हालत गंभीर बताई जा रही है।