Bihar News: जहरीली शराब से होने वाली मौतों पर Nitish Kumar का बयान, 'अगर आप पीते हैं, तो आप मर जाएंगे'
जयपुर। हाल ही सारण जिले में जहरीली शराब से कारण 30 लोगों की मौत हो गई थी जिसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा है कि जो शराब पियेगा वो तो मरेगा ही। मुख्यमंत्री के इस बयान ने जहरीली शराब से मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने की संभावना को खारिज कर दिया। नीतीश कुमार ने कह कि लोगों को "अधिक सतर्क" होना चाहिए, जब राज्य में वैसे भी 2016 से शराबबंदी है।
बता दें कि हालिया त्रासदी में सारण जिले में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, और जेडीयू-आरजेडी सरकार को शराबबंदी लागू करने में कथित ढिलाई को लेकर विधानसभा और बाहर बीजेपी के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
जब शराब पीने से मारे गये लोगों को परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई गई तो नीतीश कुमार ने कहा कि "जो शराब पीएगा, वो तो मरेगा ही ना....उदाहरण आपके सामने है - पीयोगे तो मरोगे।
बिहार सीएम ने कहा कि दुख अवश्य व्यक्त किया जाना चाहिए और फिर प्रभावित स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। "हम बड़े पैमाने पर सामाजिक जागरूकता अभियान चला रहे हैं।" उन्होंने तर्क दिया कि जब शराबबंदी नहीं थी तब भी लोग जहरीली शराब से मरते थे। उन्होंने कहा, "अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने कड़ी कार्रवाई की है, लेकिन लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जब शराबबंदी होगी, तो जो शराब बेची जा रही है, उसमें निश्चित रूप से कुछ गड़बड़ होगी।"
"यह भी याद रखें, आपको वैसे भी शराब नहीं पीनी चाहिए। ज्यादातर लोग शराबबंदी की नीति से सहमत हैं। लेकिन कुछ लोग गलतियां करेंगे