न्यूज डेस्क जयपुर। सोमवार को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने तीन अफीम तस्करों को दबोच लिया। बाईक पर सवार होकर तीनों तस्कर अफीम की तस्करी करने जा रहे थे। पुलिस की नाकेबंदी के दौरान शक के आधार पर तस्करों को पकडा गया।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक गंगापुर चौराहे के पास नाकाबंदी के दौरान तीन बाईक सवार आये और पुलिस को देखकर घबरा गये। पुलिस को उन शक हुआ और तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान बाईक से अफीम दूध और कुछ कैश भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि तीनों तस्कर अफीम की डिलेवरी देने जा रहे थे।
भीलवाडा के करेड़ा थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने मामल को विस्तार से बताते हुए कहा कि थाना क्षेत्र के देवगढ़ रोड स्थित गंगापुर चौराहे पर रविवार को पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। तभी पुलिस ने बाईक पर सवार तीन लोगों को रोका जो कि रायपुर की तरफ जा रहे थे। तलाशी लेने पर बाइक में डेढ़ किलो अफीम बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने नीमच सांसद निवासी गोपाल पुत्र करूलाल बंजारा, बाइक सवार गिरधारी पुत्र भग्गा बंजारा निवासी मंदसौर और शंकर पुत्र तेजूलाल बंजारा निवासी चित्तौड़गढ़ रावतभाटा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच बदनौर थाना प्रभारी को सौंप दी गई है।