भूल भुलैया 2 का ट्रेलर जारी हुआ, सोशल मीडिया पर फैन्स का रिएक्शन, अक्षय के बिना मजा नहीं

जयपुर। भूल भुलैया की सीक्वल मूवी भूल भूलैया 2 का आज ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक भूतिया ट्रैक और तब्बू की चेतावनी के साथ होती है कि मंजुलिया 15 साल बाद वापस आ गई है और वह उससे भी ज्यादा डरावनी है। वहीं ट्रेलर के अन्य भाग में एक पार्टी में हरे कृष्ण हरे राम ट्रैक बाद में कार्तिक आर्यन दिखाई देते हैं।

कार्तिक इस फिल्में मरे हुए लोगों की आत्माओं को देखने की बात करते हैं। जो दावा करता है कि वह मृत लोगों को देख सकता है। इस बीच कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के बीच प्यार भी मूवी में दिखाई देता है। इस तरह कार्तिक, तब्बू और कियारा एक प्रेतवाधित हवेली में फंस जाते हैं। ट्रेलर के एक सेगमेंट में, कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन के इर्द-गिर्द नाचते हुए कहती हैं कि वह मंजुलिका हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
भूलभूलैया 2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई। लोगों ने कहा कि अक्षय कुमार के बिना फिल्म में वो मजा नहीं। बता दें कि भूल भुलैया 2 2007 की लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया की दूसरा सिक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार ने मनोचिकित्सक के रूप में अभिनय किया था। शाइनी आहूजा ने उनके दोस्त के रूप में अभिनय किया और विद्या बालन ने विभाजित व्यक्तित्व के साथ एक चरित्र निभाया। मंजुलिका/अवनि के रूप में उनके चित्रण के लिए उन्हें समीक्षकों द्वारा सराहा गया। फिल्म में अमीषा पटेल, परेश रावल, मनोज जोशी, राजपाल यादव और विक्रम गोखले भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।