जयपुर। गुजरात में विजय रूपाणी द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने के बाद मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था। तब से ही नया सीएम कौन होगा इस बात को लेकर कईं अटकलें लगाई जा रही थी। भाजपा ने ज्यादा इंतजार ना कराते हुए अटकलें को विराम लगा दिया है। भाजपा ने गुजरात के नये मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता भूपेंद्र पटेल को घोषित कर दिया है। एक बैठक के बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था, ऐसा माना जाता है कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पसंद थे।
इस अवसर पर मौजूद श्री रूपाणी ने नए मुख्यमंत्री का सपोर्ट करते हुए कहा कि पार्टी उनके नेतृत्व में अगामी विधानसभा चुनाव लडेगी। बता दें कि गुजरात में अगले साल चुनाव होने हैं। भुपेंद्र पटेल, घाटलोदिया सीट के विधायक हैं।
आज की विधायक दल की बैठक से पहले, गुजरात के दो केंद्रीय मंत्रियों- मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला- लक्षद्वीप के विवादास्पद प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल और राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू के नामों पर चर्चा हो रही है।
बता दें कि विजय रूपाणी ने शनिवार को राज्य के चुनावों से 15 महीने पहले पद छोड़ दिया रूपाणी के खिलाफ शिकायत थी कि वो गुजरात में कोविड 19 का प्रबंधन ठीक से नहीं कर सके। और राज्य की जनता में उनके खिलाफ रोष व्याप्त था।
लेकिन भाजपा द्वारा सीएम को बदलना यह इंगित करता है कि इस कदम में चुनावी अंकगणित अहम फायदा मिलेगा। राज्य में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समूहों में से एक, पाटीदार समुदाय, भाजपा से नाराज है और मांग कर रहा है कि समुदाय के एक सदस्य को शीर्ष पद के लिए चुना जाए।