भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री, शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

जयपुर। गुजरात में विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिये जाने के बाद,भाजपा ने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा की थी। घोषणा करने के एक दिन बाद आज सोमवार को भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इससे पहले दिन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अहमदाबाद पहुंचे। रविवार को सर्वसम्मति से भूपेंद्र पटेल को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। गांधीनगर में शपथ समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। इस शपथ सामोराह में ग्रहमंत्री अमित शाह के अलावा कुछ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री राजभवन में मौजूद थे। शपथ लेने के तुरंत बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल को गुजरात के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा “मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और उनका अनुकरणीय कार्य देखा है, चाहे वह भाजपा संगठन में हो या नागरिक प्रशासन और सामुदायिक सेवा में। वह निश्चित रूप से गुजरात के विकास पथ को समृद्ध करेंगे।

बता दें कि विजय रूपाणी कोरोनोवायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री बन गये हैं। इससे पहले कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन किया गया था। विजय रूपाणी का सीएम के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल था। अब दिसंबर 2022 में होने वाले राज्य चुनावों में भाजपा सत्ता में वापस आने के लिए पाटीदार पटेल पर भरोसा कर रही है।