संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काछोला में मंगलवार को बालिका साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया
जिसमे सत्र 2021 -22 में कक्षा 9 में अध्ययनरत 19 बालिकाओं को राजस्थान सरकार की ओर से निःशुल्क साइकिल वितरण की गई ।इस अवसर में समाजसेवी घनश्याम गुर्जर एवं समस्त शाला कर्मचारी एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार कोली उपस्थित रहे साइकिल वितरण प्रभारी रामराय कारपेंटर ने बताया कि 19 बालिकाओं को साइकिल दी गई है ।बालिकाओं को साइकिल मिलने पर चहरे पर खुशी देखी गई । प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।