अवैध बजरी परिवहन/खनन व भण्डारण के खिलाफ बडी कार्यवाही

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका हिण्डोली बून्दी राजस्थान

6 अवैध बजरी (रेत) से भरे हुये ट्रेक्टर- ट्रोली जप्त

पुलिस अधीक्षक बून्दी जय यादव ने अवैध बजरी खनन/ परिवहन व भण्डारण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के मार्गदर्शन व समस्त वृत्ताधिकारियो के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारियो को निर्देशित किया गया है इस पर वृत्ताधिकारी वृत्त हिण्डोली सज्जनसिह के निकटतम सुपरविजन में उपखण्ड अधिकारी हिण्डोली व मुकेश कुमार मीणा पु.नि. थानाधिकारी थाना हिण्डोली मय पुलिस थाना की टीम ने अवैध कार्य चेकिंग व नाकाबन्दी के दौरान छः अवैध बजरी (रेत) से भरे हुये ट्रेक्टर-ट्रोली जप्त कर थाना परिसर मे खङा करवाया गया व खनिज विभाग के अधिकारियों को विधी सम्मत कार्यवाही हेतु सूचित किया कार्यवाही के दौरान 12-03-2022 को थानाधिकारी मुकेश कुमार मय जाप्ता के गश्‍त कस्‍बा हिण्‍डोली, NH-52करता हुआ सहसपुरिया पहुचा मुखबीर सूचना मिली कि देवजी का थाना की तरफ से कुछ ट्रेक्‍‍टर रेत से भरकर देर रात में हिण्‍डोली व बूंदी की तरफ जाते है सूचना पर कार्यवाही हेतु रवाना हो हिण्‍‍डोली आया जहां से एसडीएम साहब हिण्‍डोली को सूचना से अवगत कराते हुए कार्यवाही हेतु रवाना हो देवजी का थाना के आगे बिशनपुरा रोड पंहुचा जहां पर नाकाबंदी के दौरान जहाजपुर, भीलवाडा की तरफ से कुछ ट्रेक्‍टर अवैध रेत से भरे हुए आते हुए नजर आये जिनको जाप्‍ते की मदद से रुकवाया तो कुछ ट्रेक्‍टर चालको द्वारा ट्रेक्‍टरों को सडक के पास खडा करके भाग गये । कुछ ट्रेक्‍टर चालक मौके पर मौजूद रहे जाप्ता की मदद से डिटेनशुदा टेक्ट्ररो की चैकिंग की गई तो 1. टेक्ट्रर महिन्द्रा 575 डीआई बरंग लाल मय ट्रोली बिना नम्बरी रेत भरी हुई 2. सोराज 735 FEE बरंग नीला सफेद बिना नम्बरी मय ट्रोली बिना नम्बरी रेत भरी हुई , सोराज 735 FEE बरंग नीला सफेद बिना नम्बरी मय ट्रोली बिना नम्बरी रेत भरी, सोराज 735 FEE बरंग नीला सफेद बिना नम्बरी मय ट्रोली बिना नम्बरी रेत भरी, महिन्द्रा 575 डीआई बरंग लाल मय ट्रोली बिना नम्बरी रेत भरी हुई, सोराज 735 पाया गया,डिटेनसुदा टेक्ट्रर मय ट्रोलियो को अग्रीम कार्यवाही हेतु मौके से रवाना हो वापस थाना आया टेक्ट्ररो कोे थाना परिसर मे सुरक्षित खङा किया गया। टेक्ट्ररो मे भरी हुई अवैध रेत के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही हेतु खनिज विभाग के अधिकारियो को सूचना दि गई
कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम मुकेश कुमार मीणा पु.नि. थानाधिकारी ,भैरुलाल स.उ.नि. , फुलचन्द हैड कानि 585 , राजपाल कानि.881 , हंसराज कानि 849 ,संदीप कानि 1215 , मोहनलाल कानि 567 , गोपाल कानि.537 , दिनेश कुमार चालक कानि 1152 पुलिस थाना हिण्डोली वही प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी , उपखण्ड अधिकारी उपखण्ड हिण्डोली जिला बून्दी कार्यवाही के दौरान साथ रहे ।