Big Boss 16 सीजन जल्द होगा शुरू, ये सितारे नजर आयेंगे

जयपुर। बहुचर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 16 सीजन जल्द शुरू होने होने की खबर है। फैन्स से जानने के लिए बेताव हैं कि इस बार बिग बाॅस 16 में कौन कौन से प्रतिभागी नजर आनें वाले हैं। ऐसे में यहाँ आपको बताने जा रहे हैं ऐसे सितारों के नाम जो इस सीजन में नजर आयेंगे।

मदिराक्षी मंडल
सिया के राम फेम बिग बॉस के नए सीजन में नजर आने वाली हैं। बता दें कि इस मदिराक्षी ने 2019 में लोकप्रिय धारावाहिक सिया के राम से अपनी पहचान बनाई थी।

प्रकृति
प्रकृति जो कि वह 2020 में आई वेब सीरीज क्लास ऑफ 2020 में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे टीवी शो लाल इश्क में नजर आयी थीं।
शालीन भनोत
अभिनेता शालीन भनोत जो कि 2004 में रोडीज में नजर आ चुके हैं। भनोत को सबसे अधिक लोकप्रियता नागिन में केशव के किरदार के लिए मिली थी। इसके अलावा वे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं।

शिविन नारंग

'बिग बॉस 15' में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेने वाले थे। हालांकि, वह शुरू से शो में हिस्सा लेना चाहते थे, इसलिए वह बीते सीजन नहीं आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिविन का नाम 'बिग बॉस 16' के लिए तय हो चुका है।

 मान्या सिंह

'बिग बॉस 16' में मान्या सिंह भी नजर आएंगी। मान्या मिस इंडिया 2020 में प्रतियोगिता की रनर-अप रही थीं। भले ही मान्या के सिर पर मिस इंडिया का ताज न सजा हो लेकिन वह रातोंरात चर्चित हो गई थीं। मान्या के पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं। इस वजह से मान्या की कहानी ने सबको आकर्षित किया।

कनिका मान

 कनिका मान इन दिनों रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रही हैं। दर्शकों को कनिका और रोहित की नोकझोंक काफी पसंद आती है। कनिका के 'बिग बॉस 16' का हिस्सा होने की भी लंबे समय से चर्चा थी। कनिका सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' में जाने के संकेत दे चुकी हैं।