जयपुर। भारत और चीन के बची गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर एक आस्ट्रेलियाई अखबार ने बड़ा खुलासा किया है। इस अखबार में दावा किया है कि गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच जो झड़प हुई थी उसमें चीन को भारी नुकसान हुआ था। इस हिंसक झड़प में चीन के 38 सैनिक मारे गये थे।
नदी में बह गये थे चीनी सैनिक
आस्ट्रेलियाई अखबार 'द क्लैक्सन' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी के कई सैनिकों को गलवान नदी (Galwan River) में बहते हुए देखा गया था। और उनकी डूबकर मौत हो गई थी।
चीन के ब्लॉगर्स ने किया खुलासा
ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द क्लैक्सन' की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना की जानकारी चीन के ब्लॉगर्स ने दी हैं। ब्लॉगर्स ने अपनी पहचान छुपाते हुए गलावान घाटी में हुई घटना को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे किया हैं।
चीन ने छुपाया सच
ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द क्लैक्सन' का मानना है कि चीन ने गलवान में हुए नुकसान को लेकर सच छुपाया है। चीनी ने आधिकारिक रूप से केवल 4 सैनिकों के हताहत होने की बात कही थी। लेकिन नये खुलासे के मुताबिक यह आकंडा लगभग 38 का है।
बता दें कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर विवाद मई 2020 से चला आ रहा है। दरअसल भारत अक्साई चीन की लगवान घाटी में सड़क बना रहा था जिसे लेकर चीन ने आपत्ति जताई। इसके बाद 5 मई 2020 को भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।