न्यूयॉर्क टाइम्स का बड़ा खुलासा, भारत सरकार ने 2017 में इजरायल से ख़रीदा था spyware Pegasus

जयपुर। शुक्रवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इजरायल के स्पाईवेयर पेगासस (spyware Pegasus) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पेगासस स्पाईवेरया को भारत सरकार ने 2017 में इजरायल के साथ हुए एक रक्षा सौदे के दौरान खरीदा था। 2017 में भारत सरकार ने मिसाइल प्रणाली सहित कई हथियारों के खरीद के लिए 2 बिलियन डॉलर की एक रक्षा डील हुई थी जिसमें इजरायली spyware Pegasus भी शामिल था।

भारत सहित इन देशों ने खरीदा spyware Pegasus
इजरायल के spyware Pegasus को भारत सहित पोलैंड, हंगरी, अमेरिका जैसे कई देशों ने खरीदा था। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने भी इस स्पाईवेयर सॉफ्टवेयर को खरीदा था। जांच में पता चला कि एफबीआई ने इस स्पाईवेयर को सिर्फ परीक्षण के मसदस से खरीदा था। रिपोर्ट की मानें तो एफबीआई इस स्पाईवेयर को घरेलू निगरानी के लिए इस्तेमाल करना चाहती थी।

मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान हुआ सौदा
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब प्रधानमंत्री ने 2017 में इजरायल की यात्रा की थी उस समय इस रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये गये थे। उसी दौरान spyware Pegasus की भी डील हुई थी। हालांकि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद और तत्कालीन इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ऐसी किसी भी डील से मुकरते रहे हैं।
इन लोगों को बनाया निशाना
रिपोर्ट के मुताबिक इस spyware Pegasus का इस्तेमाल मेक्सिको द्वारा पत्रकारों और विरोधियों के विरद्ध किया गया था। इसके अलावा इसका इस्तेमाल सऊदी अरब द्वारा महिला अधिकार की पक्षधर कार्यकर्ताओं के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया जाना शामिल था।