जयपुर। अमेजन पर प्राइम मेंबर्स सेल जारी है। अगर आप रेडमी स्मार्टफोन के चाहने वाले हैं तो Redmi K50i 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। आज इस फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का आखिरी मौक है। कंपनी ने अमेजन पर 6GB RAM और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन को 25,999 रूपये की कीमत पर लिस्ट किया हुआ है। कंपनी इस फोन पर सीधा 6,000 रूपये का डिस्काउंट दे रही है। आइये इस फोन मिलने वाले अन्य Offers की की बात करते हैं।
SBI क्रेडिट कार्ड लेनदेन करने पर इस फोन पर सीधा INR 2500 की तत्काल छूट मिल रही हैं ऐसे में आप फोन को न्यूनतम खरीद मूल्य INR 21999 में खरीद सकते हैं। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर फ्लैट INR 3000 तत्काल छूट मिल रही है। इसके अलावा यह फोन नो कोस्ट ईएमआई पर भी उपलब्ध है।
Redmi K50i 5G के फीचर्स
फोन में 6.6" FHD+ डिस्पले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में TSMC की 5nm प्रोसेसर पर बनाया गया 5G सक्षम डाइमेंशन 8100 SoC प्रोसेसर दिया गया है जिसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोडा गया है। कैमरे की बात करें तो फोन 64MP ISOCELL प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
64MP ISOCELL Primary sensor 8MP Ultrawide, 120° FOV 2MP Macro Sensor कैमरा Upto 4K@30 fps Slow motion वीडियो रिकॉडिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कैमरा में Tilt shift, Timed burst, VLOG Mode, Long exposure, Short video, Clone Mode, Time lapse, Panaroma, Documents mode, Pro Mode, AI Noise Reduction algorithm जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
फोन में पावर देने के लिए 67W इन-बॉक्स टर्बोचार्जर के साथ 5080mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोन का वजन 200 ग्राम है। कनेक्टिवीटी के लिए फोन में 3.5mm Audio Jack, IR Blaster, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स दिये गये हैं।