Flipkart BIG Saving Days Sale 2022 में स्मार्ट टीवीज पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

जयपुर। Flipkart ने अपनी का ऐलान कर दिया है। Flipkart इस सेल की शुरुआत गणतंत्र दिवस के मौक पर करेगी। इस सेल में ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट के साथ प्रोडक्ट्स बेचे जायेंगे। कई आइटम्स पर 80% तक की छूट मिलेगी। कंपनी ने बिग सेविंग्स डेज सेल पेज को अपनी आधिकारिक साइट पर लाइव कर दिया है। यहां हम आपको स्मार्ट टीवीज पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी दे रहे हैं।

एमआई 4X 43 स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी
इस सेल में आप Mi 4X 43 इंच अल्ट्रा एचडी (4K) एलईडी स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी को 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी असली कीमत 34999 रूपये है। इस पर आप 5,000 रूपये बचा सकते हैं। चुनिंदा CITI डेबिट/क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर आपको अतिरिक्त 1000 रुपये की छूट मिलती है। इसके अतिरिक्त, आप फ्लिपकार्ट पे लेटर के लिए साइन अप भी कर सकेंगे और 100 रुपये का फ्लिपकार्ट गिफ्ट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

वनप्लस स्मार्ट टीवी
वनप्लस वाई सीरीज 100 सेमी (40 इंच) फुल एचडी स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी की कीमत इस सेल में 23,999 रुपये है। इसकी असली कीमत 27,999 रुपये से कम है। आपको चुनिंदा एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड लेनदेन पर अतिरिक्त 2000 रुपये और कोटक डेबिट / क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर अतिरिक्त 2000 रुपये की छूट मिलती है। ईएमआई पर अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 2,667 रुपये प्रति माह देने होंगे।

सोनी ब्राविया 32 इंच एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट टीवी
सोनी ब्राविया 80 सेमी (32 इंच) एचडी रेडी एलईडी स्मार्ट टीवी 26,499 रुपये में उपलब्ध है, जो इसकी मूल कीमत 29,999 रुपये से कम है। पहली बार धनी वन फ्रीडम कार्ड पर 200 रुपये तक के 20 प्रतिशत की तत्काल छूट पर स्मार्ट टीवी उपलब्ध है। आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं।