15 वर्षीय नाबालिग छात्रा परिधि जैन हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

नाबालिग छात्रा की हत्या से पहले आरोपी टीचर ने किया था दुष्कर्म का प्रयास। नाबालिग छात्रा के इनकार के बाद आरोपी टीचर ने कर दी थी छात्रा की हत्या।

कोटा। शहर के रामपुरा थाना इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका की हत्या के मामले में फरार चल रहा ट्यूशन टीचर गौरव जैन आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. आरोपी शिक्षक बेहद शातिराना तरीके से अपनी स्कूटी को केशोरायपाटन इलाके में फेंक कर हरियाणा से गुरुग्राम की तरफ फरार हो गया था. जहां से ही पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया है.शहर एसपी केसर सिंह शेखावत ने हत्या के आरोपी गौरव जैन को गिरफ्तार करने के बाद पूरी घटना का खुलासा मंगलवार को कर दिया है. एसपी ने कहा कि आरोपी क्रिमिनल माइंड से था, और उसने हत्या की प्लानिंग एक दिन पहले ही कर ली थी. आरोपी ने इसके लिए एक दिन पहले ही लड़की के नाम से एक टिकट कोटा से हरिद्वार का बुक किया था. साथ ही उसकी पूरी योजना रविवार को सेक्सुअल एसॉल्ट करने की थी.आरोपी ट्यूशन टीचर गौरव जैन ने दुष्कर्म का प्रयास किया और इसी का विरोध बालिका ने किया. इसमें नाकामयाब होने के बाद ही उसने नाबालिग बालिका की हत्या कर दी. उसके बाद में स्कूटी लेकर केशोरायपाटन इलाके में फरार हो गया. वह अपने साथ में लड़की का वेश धारण करने के लिए कपड़े भी लेकर गया था।