भारत में Redmi के इस धांसू स्मार्टफोन की कीमत में हुई बडी कटौती

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने अपने Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन की कीमत को भारत में कर कर दिया है। यह फोन ऑक्टा-कोर 7nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 SoC के साथ इस साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन की कीमत में 1000 रूपये की कटौती कर दी है।  यह अब Mi.com और अमेज़न पर यह 13,999 रुपये की  बजाय 12,999 रुपये में उपलब्ध होगा।  । Redmi Prime 5G में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच है और यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi 11 Prime 5G की भारत में कीमत
Xiaomi उप-ब्रांड ने Redmi 11 Prime 5G को इस साल सितंबर में भारत में 13,999 रुपये के मूल्य टैग के साथ लॉन्च किया था। यह कीमत बेस 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए  
 थी। वहीं टॉप-एंड 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत  15,999 रूपये थी। अब वतर्मान में  बेस मॉडल वर्तमान में Mi.com और अमेज़न इंडिया पर   12,999 रुपये के मूल्य टैग के साथ और टॉप-एंड वैरिएंट 14,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। 

रेडमी 11 प्राइम 5जी स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (नैनो) Redmi 11 Prime 5G Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20.7:9 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर 7एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 एसओसी है, जिसे माली-जी57 जीपीयू और 6 जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ पेयर किया गया है।