जयपुर। फ्लिपकार्ट पर जल्दी ही बिग सेविंग डेज शुरू होने वाली है। कंपनी एक पोस्टर जारी करके घोषणा की है कि वह अपनी बिग सेविंग डेज़ सेल का एक और दौर आयोजित करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस सेल कि तारीखों की घोषणा नहीं की है। इस सेल के दौरान कंपनी मोबाइल और टैबलेट पर, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 80 प्रतिशत तक, टीवी और उपकरणों पर 75 प्रतिशत तक की छूट, कपड़ों पर 80 प्रतिशत तक के डिस्कांउट प्रदान करेगी। कंपनी बिग सेविंग्स डेज़ सेल के साथ-साथ एक ट्रैवल सेल भी आयोजित करेगी, जहाँ वह सभी ग्राहकों को फ़्लाइट बुकिंग पर विशेष ऑफ़र प्रदान करेगी।
फ्लिपकार्ट ने एक बैनर जारी किया है कि जिसमें लिखा " कमिंग सून"। वहीं, कंपनी बिक्री के दौरान एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक कार्डधारकों को 10 प्रतिशत की तत्काल छूट भी देगी। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग सेविंग डेज़ बिक्री के अंतिम दौर को समाप्त कर दिया है और अब एक और दौर की घोषणा की है, जो जल्द ही होगा। हालांकि फ्लिपकार्ट ने सेल की सही तारीखों का खुलासा नहीं किया है। बिग सेविंग डेज सेल के लिए कंपनी ने अपने SEO टाइटल में खुलासा किया है कि सेल 6 अगस्त से शुरू होगी और 10 अगस्त तक चलेगी। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स 5 अगस्त से शुरू होने वाले डील्स को जल्दी एक्सेस कर सकेंगे।
फ्लिपकार्ट ने आगामी बिग सेविंग डेज़ सेल के माइक्रोसाइट के माध्यम से घोषणा की है कि बिक्री 24 घंटे पहले फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिये यह शुरू होगी। इसमें क्रेजी डील्स जैसे स्पेशल जोन भी शामिल होंगे, जो सुबह 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे रिफ्रेश होंगे।