कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, बोले सियासी जहर पीने वाले पायलट का सावन में होगा अभिषेक

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से बयानों का युद्ध शुरू हो गया है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के समर्थक फिर से एक दुसरे पर बयानबाजी करने लगे हैं। गहलोत और मंत्री शांती धारीवाल के बयानों के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने पायलट के समर्थन में बयान देकर सियायी पारे का और भी गर्म कर दिया है। आचार्य कृष्णम ने कहा कि सचिन पायलट ने सियासी जहर पिया है अब सावन में उनका अभिषेक होने वाला है।

बता दें कि हाल ही में अशोक गहलोत ने एक बयान दिया जिसमें उन्होनें गजेन्द्र शेखावत पर सचिन पायलट के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री गहलोत के इस बयान के बाद यूएचडी मंत्री शांति धारीवाल ने सीएम गहलोत के बयान का समर्थन करके गर्माहाट और भी बढ़ा दी।

इस बयान शुरू हुआ बवाल

दलअसल 19 जून 2022 को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बयान में कहा कि 'उस समय सचिन पायलट से चूक हो गई, राजस्थान के विधायक मध्यप्रदेश जैसा फैसला नहीं ले पाए।'
शेखावत के इस बयान के एक दिन बाद 20 जून 2022 को सचिन पायलट ने कहा कि, 'जनता समझ गई है, अब वह आपको चुनने की चूक नहीं करेगी और झूठे वादों में नहीं फंसेगी।'

शेखावत के बयान का पलटवार करते हुए 25 जून 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, 'गजेंद्र शेखावत ने ठप्पा लगा दिया कि सरकार गिराने के षडयंत्र में आप खुद पायलट के साथ मिले हुए थे।' गहलोत के इस बयान के एक दिन बाद 26 जून 2022 को शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने गहलोत के समर्थन में कहा कि 'मुख्यमंत्री ने क्या गलत कहा है? हम भी ऐसा ही मानते हैं, यह तो हमने खुद ही देखा है।

इन तमाम बयानों के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम सामने आये और उन्होनें आज 27 जून को कहा कि 'पायलट ने सियासी जहर पीया है। विषपान करने वाले नीलकंठ का सावन मास में अभिषेक किया जाएगा।'