न्यूज डेस्क जयपुर। बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्रा आकृति सिंह चौहान का राजस्थान जूनियर फुटबॉल टीम(अंडर-17) 2022 में चयन हुआ हैं। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ एम कस्तूरी ने बताया कि छात्रावास में रहते हुए लगन और परिश्रम तथा अध्यापिकाओं के निर्देशन में ही आकृति सिंह चौहान ने यह सफलता प्राप्त की है। प्राचार्या महोदया ने छात्रा, शिक्षको व अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी, तथा छात्राओं को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ में भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक विकास करने के लिए प्रेरित किया।