बेहतर रोड कनेक्टिविटी से खुलेंगे समृद्धि के द्वार- बिरला

बूंदी ( शिवकुमार शर्मा ) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर डामरीकरण पुनरुद्धार कार्य का शिलान्यास |

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को तालेडा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 300 करोड की लागत से बनाए जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 के किलोमीटर 205.724 (तालाब गांव) से 250.144 किमी (एनएच-76 जंक्शन) कोटा सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट से एवं किमी 167.624 से किमी 205.724 (तालाब गांव जंक्शन) तक डामरीकरण से पुनरूद्धार कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए बिरला ने कहा कि एनएचआई व भारत माला प्राजेक्ट के माध्यम से संपूर्ण देश को जोडने का कार्य किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत सभी गांवों को जोडने का कार्य भी चल रहा है। आने वाले समय में देश का हर गांव ढाणी सडक की क्नेक्टिविटी से जुडेगी, ताकि आगवामन की बेहतर सुविधा हो सके। आवागमन की सुविधा बेहतर होने से किसान की उपज लाने ले जाने में सुविधा होगी, वहीं व्यापारिक गतिविधियां बढेंगी और उद्योग लेंगेगें। साथ ही पर्यटन व्यवसाय विकसित होगा, इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। आजादी के 75 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष में हमारे में मन में संकल्प है कि हम हर गांव को आत्मनिर्भर गांव बनाएं, ताकि भारत आत्मनिर्भर बने।
बिरला ने कहा कि कारोनो की पहली और दूसरी लहर ने देश ही नहीं पूरे विश्व में सामाजिक ताने बाने को तोड दिया। अच्छे अच्छे विकसित देशों की आर्थिक स्थिति डावाडोल हुई। लेकिन भारत ने इन दोनों लहर के बाद भी हमारे समाजिक ताने बाने को मजबूत किया और आर्थिक स्थित नहीं बिगडने दी। इसमें में हमारे गांव के किसानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था अपनी आत्मनिर्भता को दुनिया के सामने साबित करके दिखाया है। देश का किसान मेहनतकश है और हर संकट व चुनौति का मुकाबला करने में सक्षम है। किसान के आत्मसम्मान में कोई कमी नहीं हो ।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान को देखकर मन दुखी होता है। प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों के मकान टूट गए है, उनके छत की व्यवस्था भी करेंगे। आपदा और संकट के समय सरकार ही नहीं समाज भी पीडितों के साथ रहता है।यही हमारे समाज की संस्कृति और संस्कार है। उन्होंने कहा कि हर संकट और आपदा में समाज को साथ लेकर चलने की हमारी संस्कृति रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में केशवरायपाटन को बांरा से जोडने वाले रोड का कार्य भी शुरू होगा। बल्लोप से गामछ सडक का निर्माण भी शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तालेडा से अकतासा तक सडक के प्रस्ताव बनाकर एनएचआई को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि गांवों की कनेक्टिीविटी बेहतर हो। एनएचआई, भारत माला व भारत माला 2 से देश के महानगरों को जोडकर विकास की गति का बढाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2 वर्ष में बूंदी सहित जिले के सभी रेल्वे स्टेशन अच्छे बनेंगे और इन पर आवश्यक गाडियां रूकने लगेगी। रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधा बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एयरपोर्ट ऑथोरिटी जमीन हस्तांतरण करने पर जल्द ही एयरपोर्ट का निर्माण भी शुरू होगा। हवाई अड्डे के निर्माण में धन की कोई कमी नहीं आएगी। हमारा प्रयास है कि बूंदी, कोटा बांरा झालावाड और सवाईमाधोपुर को पर्यटन सर्किट से जोडा जाए। इससे बडी संख्या में पर्यटक आएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत हो रहे दिल्ली-मुम्बई कोरिडोर निर्माण से बेहतरीन आवागमन की सुविधा मिलेगी। हर गांव को आदर्श गांव बनाने का प्रयास है। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। आने वाले समय में सभी सीएचसी पीएचसी में चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करवाकर उन्हें मजबूती दी जाएगी। ताकि लोगों के जीवन को सुरक्षित रखा जा सके। कोई भी गरीब व्यक्ति धन के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहे। फसल बीमा योजना को लाभ लेने के लिए किसान सजग रहें।
समारोह में बूंदी विधायक अशोक डोगरा, तालेडा प्रधान राजेश रायपुरिया, एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेपी गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन मौजूद रहे।