शाहपुरा न्यूज - उपखण्ड शाहपुरा के ग्राम रामपुरा के राष्ट्रपति द्वारा शौर्य वीरता पदक से सम्मानित शहीद मुकेश कुमार बुनकर के इकलौते पुत्र बृजेश जेवरिया ने अपने 23 वें जन्मदिवस पर पर प्रातःकाल शहीद स्मारक पर माता वीरांगना बीना देवी, शहीद माता पिता रामसहाय बुनकर, कमला देवी सहित परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बृजेश जेवरिया सहित परिजनों ने भोमदास जोहड़ में मछलियों को आटे की गोलियां, ब्रेड खिलाकर, गायों को चारा, बंदरों को केले खिलाकर पुण्य कार्य किए। साथ बृजेश जेवरिया ने युवाओं से नशीली दुर्व्यसनों से दूर रह कर सामाजिक व देश सेवा के कार्यों में पूर्ण निष्ठा से सहयोग करना चाहिए। इस दौरान बाबुलाल,विकास, मोनिका, ममता, ऋषिका, दीपशिखा, निकिता, संदीप, अवसर पर संदीप वर्मा,आशीष सहित युवा उपस्थित रहे।