विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता हुई सम्पन्न, शुक्रवार को आयोजित होगी कहानी सुनाओ प्रतियोगिता

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज के दसलक्षण पर्व पर नियमित ऑनलाईन आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के क्रम में मंगलवार को " विचित्र वेशभूषा " प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जैन समाज द्वारा आयोजित आन-लाइन प्रतियोगिता में समाज की सहयोगी संस्था दिगम्बर खडेलवाल जैन युवा संगठन के द्वारा विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

प्रतियोगिता प्रभारी रवि गंगवाल ने बताया कि प्रतियोगिता मे लगभग 80 प्रतियोगी ने भाग लिया ।
प्रतियोगिता तीन ग्रुप में करवाईं गयी। जिसमे प्रतियोगिता के पहला ग्रुप 0 से 6 वर्ष मे
प्रथम स्थान पर अयांश जैन,  दितीय स्थान पर शिवीं गगंवाल व तृतीय स्थान पर मन्य जैन रहे।
प्रतियोगिता का दुसरा ग्रुप 07 से 15 वर्ष में में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर निमित्त शाह ,दितीय स्थान पर मनन पाटनी, तृतीय स्थान पर महित जैन रहे।
प्रतियोगिता का तीसरा ग्रुप 16 वर्ष से ऊपर के महिला पुरुषों के लिए आयोजित किया जिसमें प्रथम स्थान पर बबीता गगंवाल ,दितीय स्थान पर कनक पाटनी,तृतीय स्थान पर तृप्ति गगंवाल (डिंपल) ने प्राप्त किया ।
पर्यूषण 2021 समिति के सयोजक संजय पाटनी व उप सयोजक मनीष पाटनी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज के मध्य रविन्द्र काला व मंत्री संतोष पाटनी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक नरेश जी बाकलीवाल, अनिता सेठीया और नीलम बाकलीवाल रहे। शुक्रवार 17 सितंबर को कहानी सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ।