जयपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीसी द्वारा एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर ट्विटर हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप ने भाजपा और फडनवीस को मुंहतोड़ जबाव दिया है। महाराष्ट्र गृहमंत्री वालसे पाटिल ने शुक्रवार को पूर्व
पवार के खिलाफ बोलना लोगों का ट्रेंड
मुख्यमंत्री फडणवीस की आलोचना करते हुए कहा कि, ''शरद पवार के खिलाफ बयान देना लोगों का पसंदीदा चलन बन गया है। राजनीति में उनकी भूमिका सभी जानते हैं, मुझे नहीं लगता कि उनके खिलाफ ट्वीट करने से किसी को किसी तरह का फायदा होगा। '' उन्होंने कहा, "देवेंद्र फडणवीस के आरोप निराधार हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा ने पहले भी शरद पवार का नाम दाऊद इब्राहिम से जोड़ा है। उन्होंने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और नवाब मलिक और शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से जोड़ा है, जो सही नहीं है।" .
बता दें कि, गुरुवार को फडणवीस ने शरद पवार पर तुष्टीकरण की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया और बाद में विभिन्न सांप्रदायिक मुद्दों पर उनके बयानों के लिए उन्हें फटकार लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने पवार पर बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से लेकर मुंबई 1992 के आतंकी हमलों तक के सांप्रदायिक मुद्दों पर अपने बयान देने का आरोप लगाया।
वहीं, इससे पहले शदर पवार ने उनकी पार्टी के सहयोगी नवाब मलिक के दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध होने के आरोपों से इनकार किया और कहा कि, भारतीय जनता पार्टी नवाब मलिक को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जोड़ने का जानबूझकर प्रयास कर रही है क्योंकि वह एक मुस्लिम है। इसके अलावा पवार ने राजनेताओं द्वारा द कश्मीर फाइल्स के प्रमोशन करने पर एतराज जताया। शरद पवार के इन्हीं बयानो के कारण पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने शरद पवार पर ट्विटर के माध्यम से हमला बोला था।