जयपुर। माणिक साहा के त्रिपुरा मुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्यसभा सीट खाली हो गई थी। इस सीट के लिए अब राज्यसभा उपुचनाव होना है। भाजपा ने राज्य में राज्यसभा उपचुनाव के लिए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को अपना उम्मीदवार घोषत कर दिया है।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अब माणिक साहा द्वारा खाली की गई सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें की मणिक शाह ने इस साल की शुरुआत में राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जगह ली थी।
उपचुनाव 22 सितंबर को है और देब की जीत निश्चित है क्योंकि विधानसभा में भाजपा के पास बहुमत है। 50 वर्षीय को अपने राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित करने का भाजपा का निर्णय उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद उन्हें अच्छे मूड में रखने के प्रयासों को रेखांकित करता है। भाजपा के ये दोनों फैसले त्रिपुरा में पार्टी की गतिविधियों में बिप्लब कुमार देब की भूमिका को कम करने के लिए भाजपा के कदम को भी रेखांकित करते हैं, जबकि उन्हें राज्य के बाहर जिम्मेदारियां सौंपते हैं। बता दें कि त्रिपुरा में केवल एक राज्यसभा सीट है।