मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव से बीजेपी का फायदा, केशव मौर्य ने अखिलेश पर सका तंज

जयपुर। आज से लगभग एक हफ्ते पहले अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की पत्नि भाजपा में शामिल हुई थी, जो कि समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका था। अपर्णा यादव अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं, जो समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे हैं। भाजपा नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए उन्हें "मुलायम सिंह की बहू के रूप में संदर्भित किया। अपर्णा यादव ने बीजेपी का दुपट्टा पहनकर कहा, "मैं हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित रही हूं।" उन्होंने कहा, "मैं अब कोशिश करना चाहती हूं और देश के लिए बेहतर करना चाहती हूं। मैं हमेशा भाजपा की योजनाओं से बहुत प्रभावित रही हूं और मैं पार्टी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।"

अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और तंज कसा। केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ-साथ राजनीति में भी असफल हैं। उन्होंने कहा कि अपर्णा यादव ने कई दिनों की चर्चा के बाद भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
बता दें भाजपा के लिए अपर्णा यादव के इस फैसले से बड़ा फायदा होने वाला है। और उमय जब उसके तीन राज्य मंत्रियों सहित पिछड़ी जाति के कई नेता, हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए, जिससे बीजेपी की जातिगत वोट पर बहुत प्रभाव पड़ा है।

अपर्णा यादव ने 2017 का यूपी चुनाव लखनऊ कैंट से समाजवादी उम्मीदवार के रूप में लड़ा, लेकिन रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं, जिन्होंने तब कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

32 वर्षीया एक संस्था 'बावेयर' चलाती हैं, जो महिलाओं के मुद्दों के लिए काम करती है और लखनऊ में गायों के लिए एक आश्रय स्थल भी है। वह पहले भी पीएम मोदी की तारीफों के लिए चर्चा में रही हैं।