भाजपा ने पिछले पांच सालों में जनता की उम्मीद और वादों को तोड़ा, धर्म की राजनीति की: Priyanka Gandhi

जयपुर। उत्तराखंड में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने स्वाभिमान प्रतिज्ञा वर्चुअल रैली और चुनावी जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और उत्तराखंड की परेशानियों का जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरूआत बद्रीनाथ , केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री को नमन कर की। प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड से अपना नात जोडते हुए कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।

भाजपा सरकार ने सिर्फ विज्ञापन पर खर्चा किया
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि, भाजपा ने सिर्फ विज्ञापनों पर पैसा बर्वाद किया हैं। उत्तराखंड के लोगों की उम्मीद तोड़ी हैं। लोगों से किये गये वादे तोडे हैं। जनसमस्याओं को दूर करने के लिए इनके पास पैसे नहीं होते हैं, रोजगार देने के लिए इनके पास पैसे नहीं होते हैं। जबकि सच्चाई ये है कि बीजेपी ने जनता का पैसा विज्ञापनों में खर्च किया है।
हर पांच घंटे में महिलाओं पर अत्याचार
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में महिलाओं पर प्रत्येक पांच घंटे में अत्याचार हो रहा है। महिलाएं मंहगाई के बोझ से अपना घर नहीं चला पा रही हैं। आश सहयोगनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सालों से मानदेय नहीं बढ़ाया है। जब आशा बहनें अपनी मांगे उठाती हैं तो उन्हें पीटी जाता हैं उन्हें जेल में डाल दिया जाता है।

रोजगार नहीं धर्म की बात
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि प्रदेश में नौजवान बेरोजगार घूम रहा है लेकिन भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की की बात करती है। उन्होने कहा कि कांग्रसे सरकार रोजगार उपलब्ध करायेगी, महंगाई को कम करेगी।