भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा ने किया जन सम्पर्क
बारां- अटरू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राधेश्याम बैरवा ने शुक्रवार को मंडोला, पाठेड़ा, हीकड़, लुहारिया, कोटड़ी, कोटड़ा, करनाहेड़ा, बामनहेड़ा, बरानी, बराना व गोरधनपुरा गांव में मतदाताओं से संपर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान मंडोला में बैरवा का जगह- जगह साफाबन्दी व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा ने ग्रामीणों से दीपावली की राम- राम कर खेती गृहस्ती की कुशलक्षेम जानी। सम्पर्क के दौरान भाजपा को आमजन का अपार समर्थन देखने को मिला।
मीडिया विभाग जिला संयोजक सचिन सनाढ्य व सहसंयोजक योगेश राजौरा ने बताया कि संपर्क के दौरान भाजपा नेता भीम चौधरी, मुकेश केरवालिया, तपेंद्र सिंह, रमेश नागर, विद्यारतन जयन्त, लोकेश शर्मा, मुकेश गौत्तम, हरीश नागर, कमलेश नागर, शंकरलाल नागर, पदम सिंह, लटूरलाल बैरवा, कमलेश मीणा, रामस्वरूप मीणा, सत्यप्रकाश शर्मा, हरिवल्लभ बैष्णव, रामसिंह गुर्जर, सीताराम वैष्णव, रामराज सुमन, सूरजमल नागर, हिमांशु नागर, राजेन्द्र, शैलेन्द्र, मनोज, पंकज नागर, जीतेन्द्र नागर, दौलतराम नागर, सूरज सिंह, राकेश सुमन, सूरज सैनी, अक्षय नागर, बनवारी नागर, बिरधिलाल बैरवा, बबलू प्रजापति सहित कई कार्यकर्त्ता साथ रहे।