भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम को मतदाताओं से मिल रहा आशीर्वाद
बारां- 11 नवम्बर। बारां- अटरू विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राधेश्याम बैरवा ने शनिवार को बावनमाता, नारेड़ा, आकेड़ा, केदाहेड़ी, हनोतिया, जालेड़ा, घीसरी, कल्याणपुरा, रारोती, बावड़ीखेड़ा, समस्तपुर, भड़सूई, खेड़ली व रानीहेड़ा आदि गांवों में घर- घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक सचिन सनाढ्य व सहसंयोजक योगेश राजौरा ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान भाजपाईयों ने केंद्र सरकार व राजस्थान में पूर्व में रही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और सबका साथ सबका विकास का ध्येय लेकर कार्य करने वाली भाजपा की सरकार बनाने में योगदान देने हेतु कमल खिलाने का आग्रह किया। जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी बैरवा को आमजन व मतदाताओं का स्नेह एवं आशीर्वाद मिल रहा है।
इस दौरान बैरवा ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से आमजन बुरी तरह त्रस्त है जो अब परिवर्तन चाहता है। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता देहात मंडल अध्यक्ष निरंजन शर्मा ,भानुप्रताप सिंह हाड़ा,भीमसिंह चौधरी, मुकेश केरवालिया,जयेश गालव,नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, महामंत्री रमेश नागर , संजय गोस्वामी, महावीर मालव, हरिवल्लभ वैष्णव, मुरली मीणा, रामसिंह गुर्जर, सुनील यादव, सूरजमल नागर, सत्यनारायण शर्मा , महेंद्र योगी, भवानी शंकर गुर्जर, भुनेश पंकज, राजेन्द्र गुर्जर, लोकेश शर्मा मौजूद रहे।