भाजपा प्रत्याशी घर- घर कर रहे संपर्क, ग्रामीणों ने कई स्थानों पर फलों से तोल कर दिया आशीर्वाद
बारां- अटरू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा क्षेत्र में लगातार डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। बुधवार को बैरवा व भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने अटरू मंडल के खरखड़ा आसन, मनोहरपुर, रामपुरिया, बोकड़ा, दीवाली, छैलाबेल, अरडाण्द, पिपलोद, पतलिया, महेशपुरा, गोविन्दपुरा, झोंपड़ियां, काचरा, काचरी, अंताना, मुसेन माताजी, उम्मेदगंज, बेडक्या, गंदोलिया व मेरमाचाह गांवों में सघन जनसंपर्क किया।
भाजपा मीडिया विभाग के सचिन सनाढ्य व योगेश राजौरा ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी बैरवा को बुजुर्गों, युवाओं समेत ग्रामीणों ने कई स्थानों पर फलों से तोलकर तो कई स्थानों पर साफाबन्दी व माल्यार्पण से स्वागत किया। गुरुवार को बैरवा ने गऊघाट मंडल के कुंजेड, उदपुरिया, खेड़ली माझर, भैंसड़ा, मायथा, चौथ्या, बहलावन, सुभाषपुरा, रीछन्दा, नयापुरा, आमली, कीरपुरिया, देवली कराड़िया, बिछालस, मन्यागांव, झारखंड, डडवाड़ा, खेड़ली नाहरिया, बमोरी, मोटूका, आटोन व खेड़ली ड़बका आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर बलराम नागर जिला परिषद सदस्य हेमन्त नागर पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ,उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, पूर्व प्रधान गिरिराज नागर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नागर, गिरिराज नागर ,मुकेश केरवालिया, रोहित नागर, ओम चक्रवर्ती, सुरेन्द्र परमार, लक्ष्मीनारायण नागर, दिलीप सिंह अड़सेला, देवेन्द्र सिरोहिया, रामेन्द्र सिंह, बंटी राजावत, कुलदीप कीरपुरिया, नरेंद्र मीणा, राजेन्द्र नागर, तेज़ सिंह हाड़ा,महावीर सुमन, महावीर मोटिस, राम सिंह, भेरूलाल, बाबूलाल, महावीर चौथ्या, शिवा शर्मा, श्याम वैष्णव, मुकेश गौतम, अंशु गुर्जर, दिनेश मीणा, महावीर सुमन, रामराज सुमन, भानुप्रताप रहलाई, भावना सिंह, प्रियंका बैरवा, विनीता सहित कई कर्तकर्त्ता मौजूद रहे।