जयपुर। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लंबी मंत्रणा के बाद राजधानी लखनऊ की सभी नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चौकने वाली बात ये रही कि हाल ही बीजेपी में शामिल हुई समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों में से किसी पर भी टिकट नहीं दिया गया है। इसके अलावा भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को भी इस लिस्ट में जगर नहीं मिली है।
इन सदस्यों को मिला टिकट
पूर्व प्रवर्तन निदेशालय अधिकारी राजेश्वर सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। ओर बीजपी ने उन्हें सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से पार्टी का टिकट दिया गया है। सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से राज्य की महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काट दिया गया।
वहीं हाई-प्रोफाइल लखनऊ छावनी सीट से अपर्णा यादव उम्मीद लगाये बैठी हुई थीं लेकिन यहां से राज्य मंत्री बृजेश पाठक को टिकट दिया गया है।
इनके अलाा महोली से शशांक त्रिवेदी, सीतापुर से राकेश राठौर 'गुरु', सिधौली से मनीष रावत, भगवंतनगर से आशुतोष शुक्ला, मलिहाबाद से जया देवी,बख्शी का तालाब से योगेश शुक्ला, लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, लखनऊ उत्तर से डा. नीरज बोरा, लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन 'गोपाल', लखनऊ मध्या से रजनीश गुप्ता, लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक, मोहनलालगंज (सुरक्षित) : अमरेश कुमार, ऊंचाहार से अमरपाल मौर्य, जहांनाबाद से राजेन्द्र पटेल, गौरीगंज से चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी और चित्रकूट चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट दिया गया है।